ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / crime / सिगरेट पीने से मना किया तो वार्ड सचिव की कर दी हत्या, जांच...

सिगरेट पीने से मना किया तो वार्ड सचिव की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

16-May-2022 09:09 AM

PATNA: राजधानी पटना के एनटीपीसी थाना क्षेत्र की रैली पंचायत के वार्ड दो के वार्ड सचिव मुकुल कुमार को शनिवार की रात बदमाशों ने ईंट पत्थर से कुच कर हत्या कर दी। मुकुल लक्ष्मीपुर गांव में रहते थे। वार्ड सचिव की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 31 पर जाम लगाकर यातायात बाधित कर दिया है।  इस दौरान एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। 


बताया जाता है कि शनिवार की रात करीब आठ बजे मुकुल को किसी ने फोन कर पंचायत के कागजी काम को लेकर घर से बाहर बुलाकर सड़क किनारे सुनसान जगह एक भट्ठे के पीछे ले गया। जहां कुछ बदमाशों ने मारपीट करने के साथ-साथ गला दबा कर ईंट पत्थर से उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं फेंक कर फरार हो गए। रात काफी बीत जाने के बाद परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया। मुकुल के चाचा राम विनय सिंह ने बताया कि बीते दो-तीन दिन पहले परिवार के साथ मुकुल ऑटो से गांव वापस लौट रहा था इसी दौरान गांव के ही कुछ बदमाश ऑटो में सिगरेट पीने लगे। 


मुकुल ने युवकों को सिगरेट पीने से मना किया जिसको लेकर उसकी कहासुनी हो गयी यहां तक की और बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। इस दौरान ऑटो पर बिंद टोली गांव के कुछ युवकों ने मुकुल को जान से मरने की धमकी दी थी। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।  रविवार सुबह मुकुल का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। फिलहाल एनटीपीसी पुलिस बदमाशों की खोजबीन में कई जगह छापेमारी करना शुरू कर दिया है।