ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मठभेड़, 31 नक्सली ढेर;...

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मठभेड़, 31 नक्सली ढेर; दो जवान शहीद

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि दो घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

09-Feb-2025 12:58 PM

By FIRST BIHAR

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन किया है। सेना ने मुठभेड में 31 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि कुछ जवानों के घायल होने की खबर है। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, बीजापुर स्थित इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ और सी 60 के जवान इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।


इससे पहले बीते 1 फरवरी को गंगालूर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए थे। वहीं जनवरी महीने में छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर हुए मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे, जिसमें एक करोड़ का इनामी नक्सली चलपति भी शामिल था। बस्तर पुलिस ने दावा किया था कि इस साल एक फरवरी तक 50 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। 


बता दें कि साल 2023 के नवंबर महीने में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनी थी। इसके बाद से राज्य में नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुख्त करने का एलान किया है।