ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Bihar Crime News: आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 14...

Bihar Crime News: आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 14 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त

Bihar Crime News: सारण एसपी के निर्देश पर विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा आज अहले सुबह छापेमारी कर 14 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है। इस आपरेशन में चाइल्ड लाइन छपरा और मिशन मुक्ति NGO के सदस्य भी शामिल थे।

04-Mar-2025 03:21 PM

By First Bihar

Bihar Crime News:  बिहार के सारण में पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने छापेमारी कर 14 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के मामले में सारण पुलिस ने एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की है।


दरअसल, सारण एसपी के निर्देश पर विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा आज अहले सुबह छापेमारी कर 14 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है। इस आपरेशन में चाइल्ड लाइन छपरा और मिशन मुक्ति NGO के सदस्य भी शामिल थे। विगत वर्ष से अबतक अभियान चलाकर कुल-116 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराकर 16 कांड दर्ज करते हुए 47 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्र के आलोक में सारण एसपी के निर्देशानुसार महिला थाना द्वारा टीम गठित किया गया। इस टीम में गरखा, अमनौर एवं दरियापुर थानान्तर्गत आर्केस्ट्रा का विधिवत घेराबंदी कर छापेमारी की गई। इस दौरान जबरन आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली 14 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया तथा आर्केस्ट्रा के संचालकों के विरूद्ध केस दर्ज कर करवाई की जा रही है।


सारण एसपी के निर्देश पर विगत वर्ष से अबतक सारण जिलान्तर्गत कुल-116 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराकर 16 कांड दर्ज करते हुए 47 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शेष अभियुक्तों के खिलाफ अनुसंधान जारी है। उल्लेखनीय है कि सारण पुलिस द्वारा लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने जनता से सूचना और सहयोग की अपील की है।