ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / crime / Bihar News: पुलिस है या लुटेरा? वाहन चेकिंग के दौरान थानेदार ने स्वर्ण...

Bihar News: पुलिस है या लुटेरा? वाहन चेकिंग के दौरान थानेदार ने स्वर्ण कारोबरी से लूटे 32 लाख, SP ने किया अरेस्ट

Bihar News: बिहार के सारण में एक पुलिसकर्मी की शर्मनाक करतूत सामने आई है. मकेर थानेदार ने वाहन जांच के दौरान एक स्वर्ण कारोबारी से 32 लाख रुपए लूट लिए और मारपीट कर कारोबारी को वहा से भगा दिया. अब इस मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है.

11-Jan-2025 03:28 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के सारण में एक थानेदार को एसपी ने अरेस्ट कर लिया है। थानेदार पर आरोप है कि उसने वाहन जांच के दौरान एक स्वर्ण कारोबारी से 32 लाख रुपए लूट लिए थे। इस मामले में एसपी आशीष के निर्देश पर मकेर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस वारदात में शामिल थानेदार के ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कोलकाता के एक स्वर्ण कारोबारी छपरा में सोने के गहनों की डिलीवरी करने के बाद देर रात पैसे लेकर सारण के मकेर थाना क्षेत्र से होते हुए मुजफ्फरपुर जा रहे थे, तभी एनएच 722 पर रेवा घाट पुल के पास पुलिस वाहन चेक कर रही थी। पुलिस ने स्वर्ण कारोबारी की गाड़ी को रूकवाया और तलाशी शुरू कर दी।


मकेर थानेदार रवि रंजन कुमार और उनके ड्राइवर ने स्वर्ण कारोबारी की गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कारोबारी की गाड़ी में मोटी रकम दिखी। जिसके बाद थानेदार ने 32 लाख रुपए निकाल लिए और ड्राइवर ने उसका सहयोग किया। कारोबारी के लाख कहने पर की यह रुपए गहनों की डिलीवरी के बाद मिले हैं लेकिन थानेदार ने कारोबारी को डरा धमका कर वहां से भगा देता है। 


इस घटना के बाद पड़ित स्वर्ण कारोबारी से सारण एसपी कुमार आशीष को पूरी बात बताई और कार्रवाई की मांग की। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एसपी ने थानेदार से पूछताछ की और पुलिस को निर्देश दिया कि थानेदार को अरेस्ट किया जाए। जिसके बाद मकेर थाने की पुलिस ने आरोपी थानेदार को अरेस्ट कर लिया और फरार ड्राइवर को तलाश कर रही है।

रिपोर्ट- रमेंद्र कुमार सिंह, छपरा