चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
26-Feb-2025 07:18 PM
By First Bihar
CBI Raid in Bihar: बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से आ रही है, जहां सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर डेढ़ करोड़ के गबन के मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया है। सीबीआई की दो सदस्यीय टीम ने तारापुर थाना क्षेत्र के परसा गांव में यह छापेमारी की है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम उसे अपने साथ गोवा लेकर चली गई।
दरअसल, सेन्ट्रल इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (सीबीआई) की दो सदस्यीय टीम मुंगेर पहुंची और तारापुर थाना क्षेत्र के लौना परसा गांव निवासी सिकंदर प्रसाद सिंह के पुत्र पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पंकज सिंह ने इलाहाबाद बैंक की गोवा शाखा में वर्ष 2018 में 1.45 करोड़ का धोखाधड़ी किया गया था। जिसकी जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।
इस संबंध में सीबीआई की मापूसा एडीजे स्पेशल कोर्ट में केस संख्या 1/24 दर्ज है। जिसमें आईपीसी की धारा 120बी, 420, 467, 468, 471 का प्राथमिक अभियुक्त पंकज सिंह है। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। जांच के दौरान अभियुक्त की संलिप्तता सामने आने के पश्चात सीबीआई की दो सदस्यीय टीम मुंगेर पहुंची और तारापुर थानान्तर्गत लौना परसा स्थित घर से धोखाधड़ी के आरोपी पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने तारापुर थाना की पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। इसके बाद आरोपी को मुंगेर ले आई। सदर अस्पताल में आरोपी का मेडिकल जांच कराने के पश्चात ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय ले गई। व्यवहार न्यायालय स्थित एसीजेएम प्रथम कोर्ट में आरोपी को उपस्थापन कराने के पश्चात न्यायालय के आदेश पर सीबीआई आरोपी को अपने साथ गोवा ले गई।