ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

CBI Raid in Bihar: बड़े नेता के करीबी के ठिकानों पर CBI की रेड, बिहार से लेकर दिल्ली तक छापेमारी से हड़कंप

CBI Raid in Bihar

24-Mar-2025 11:12 AM

By First Bihar

CBI Raid in Bihar: बिहार के बड़े नेता के करीबी रिश्तेदार के घर सीबीआई ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि बिहार और झारखंड से लेकर दिल्ली तक छापेमारी की जा रही है। 


सीबीआई की टीम ने बेगूसराय की कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक और उनके बेटे के ठिकानों पर एकसाथ दबिश दी है। इनके कई ठिकानों पर रेड चल रही है। बेगूसराय, मुजफ्फरपुर के अलावा रांची और नोएडा में सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। 


NHAI से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने यह बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने NHAI के पटना में कार्यरत जनरल मैनेजर राम प्रीत पासवान को गिरफ्तार किया है। NHAI के GM राम प्रीत पासवान के आवास में सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब एक करोड़ 18 लाख 85 हजार रुपए की कैश मिले हैं।


इस मामले में झारखंड की एक कंपनी का नाम भी सामने आया है। झारखंड में स्थित राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के GM को भी गिरफ्तार किया गया है। राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के GM सुरेश महापात्र को घूस देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआइ के इस बड़े एक्शन से हड़कंप मच गया है।