ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / CBI Raid on IAS Officer: IAS अधिकारी के ठिकानों पर CBI की रेड,...

CBI Raid on IAS Officer: IAS अधिकारी के ठिकानों पर CBI की रेड, जम्मू से लेकर पटना तक छापेमारी

CBI Raid on IAS Officer: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से निकलकर सामने आ रही है, जहां सीबीआई ने आइएएस अधिकारी राजीव रंजन के सात ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआइ ने यह एक्शन लिया है।

19-Feb-2025 10:25 PM

By FIRST BIHAR

CBI Raid on IAS Officer: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से निकलकर सामने आ रही है, जहां सीबीआई ने आइएएस अधिकारी राजीव रंजन के सात ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआइ ने यह एक्शन लिया है।


सीबीआई की टीम आईएएस अधिकारी के जम्मू से लेकर वाराणसी, पटना और गुरुग्राम के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। जम्मू कश्मीर के चर्चित फर्जी गन घोटाला मामले में आईएएस राजीव रंजन का नाम सामने आया था जिसके बाद केंद्र की सरकार ने उसके खिलाफ केस दर्द करने का आदेश जारी किया था और बाद में आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश सरकार की तरफ से दिया गया था।


आईएएस अधिकारी राजीव रंजन के ऊपर नियमों को ताक पर रखकर गलत लोगों को बंदूक का लाइसेंस जारी करने का आरोप है। मामला जम्मू कश्मीर में साल 2012 से 2016 तक 2.74 लाख बंदूकों के लाइसेंस जारी करने से जुड़ा है। इस पूरे प्रकरण में बड़े पैमाने पर पैसों की उगाही की गई थी। बता दें कि आईएएस अधिकारी राजीव रंजन मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और 2010 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं।