सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
12-Feb-2025 12:34 PM
By First Bihar
CBI Action: दिल्ली में सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही एक्शन शुरू हो गया है। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को मंगलवार को हिरासत में लिया गया था। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार जाने के बाद यह पहला बड़ा एक्शन है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने शिकायतों की निगरानी की और सत्यापन करने का निर्णय लिया। शिकायतों के सत्यापन के दौरान प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले थे, जिसके बाद अधिकारियों की गिरफ्तारियां हुई हैं। गिरफ्तार किए गए सभी अधिकारियों से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है।
सीबीआई के सूत्रों की मानें तो मंगलवार की शाम ही दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों को हिरासत में लिया गया था। इनके ऊपर गलत तरीके से गाड़ों से सड़कों पर अवैध वसूली करने और चालान काटने का आरोप है। इसी आरोप पर सीबीआई ने इनके खिलाफ जांच शुरू की थी। CBI ने पाया है कि 6 टी4 और टी5 स्तर के जो कर्मचारी हैं, उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप सही हैं।
बुधवार की सुबह इन सभी अधिकारियों को अरेस्ट किया गया। जांच एजेंसी का कहना है कि भ्रष्टाचार के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल सीबीआई की टीम गिरफ्तार अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। सीबीआई के इस एक्शन से परिवहन विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया है।