ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / Jharkhand News: हिंसक झड़प मामले में 45 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ...

Jharkhand News: हिंसक झड़प मामले में 45 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, अबतक तीन अरेस्ट

28-Feb-2025 06:14 PM

By First Bihar

Jharkhand News: महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारीबाग के इचाक प्रखंड स्थित डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प और आगजनी के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एएसआई मंगलदेव उरांव के आवेदन पर इचाक थाने में 45 लोगों के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है


इचाक पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों शिव कुमार उर्फ बुला, बुजर उर्फ अजीत और अशरफ मियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी श्रुति ने बताया कि फिलहाल डुमरौन गांव में स्थिति सामान्य है। आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित कर दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।


घटना 26 फरवरी को इचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन गांव के हिंदुस्तान चौक पर हुई, जब महाशिवरात्रि के अवसर पर एक समुदाय के लोग पोल पर लाउडस्पीकर बांध रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया, जिससे विवाद बढ़ गया। धीरे-धीरे स्थिति हिंसक हो गई और तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि दो अन्य वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।