सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश
30-Nov-2025 03:05 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में शराब तस्करी पर रोक के तमाम प्रयासों के बावजूद इसका सिलसिला थम नहीं रहा है। बिहार चुनाव के बाद इसमें एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। नए साल के जश्न से पहले भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है।
इसी कड़ी में बक्सर पुलिस ने दो दिनों में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 1.50 करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया। जानकारी के अनुसार, 27 और 28 नवंबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने संयुक्त रूप से लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की।
27 नवंबर को डुमरांव अनुमंडल के नावानगर थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि एक बड़े ट्रक से शराब की भारी खेप बक्सर जिले में प्रवेश कर रही है। तत्पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 964 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई। यह शराब हरियाणा से भागलपुर भेजी जा रही थी। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अगले ही दिन, 28 नवंबर को औद्योगिक थाना पुलिस को एक और सफलता मिली। उत्तर प्रदेश से बिहार में प्रवेश कर रहे एक ट्रक को वीर कुंवर सिंह सेतु पर रोका गया। जांच में पाया गया कि ट्रक में भरे मुर्गी के दाने की बोरियों के बीच विदेशी शराब की बड़ी खेप छुपाकर लाई जा रही थी।
बारीकी से जांच करने पर पुलिस ने 393 पेटी विदेशी शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये है। यह खेप हरियाणा के सोनीपत से बिहार लायी जा रही थी। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक संजय को गिरफ्तार कर लिया।