बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
22-Aug-2022 09:36 AM
BUXAR : बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है ताजा खबर बक्सर जिले से सामने आई है, यहां एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। 13 साल की पीड़िता के साथ आधा दर्जन दरिंदों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बक्सर जिले के डुमराव अनुमंडल स्थित मुरार थाना इलाके की एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का 6 दिन पहले हुआ था। परिजन लगातार पीड़िता की तलाश कर रहे थे और अब जबकि पीड़िता वापस मिली है तो उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता 16 अगस्त की सुबह अपने घर से कॉपी खरीदने के लिए निकली थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया। किडनैपर्स पीड़िता को लेकर पटना चले गए और उसे बंधक बनाकर 4 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। बाद में 20 अगस्त को पीड़िता को डुमरांव स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया। इस मामले में पीड़िता के बयान पर 4 नामजद और 2 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों शिवम सिंह और सचिन सिंह को अरेस्ट भी किया है।
पुलिस के मुताबिक के 13 साल की नाबालिग पीड़िता 16 अगस्त की सुबह तकरीबन 9 बजे अपने घर से निकली थी। 19 अगस्त को परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। प्राथमिकी दर्ज होने के अगले ही दिन यानी 20 अगस्त की दोपहर तकरीबन 2 बजे पीड़िता डुमराव रेलवे स्टेशन से बरामद कर ली गई। पीड़िता के बयान के मुताबिक उसे पटना ले गए थे, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।