बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
22-Aug-2022 09:51 AM
BUXAR : सुशासन की सरकार के बीच बिहार में पुलिस के बड़े-बड़े दावे हैं लेकिन हकीकत यह है कि आम लोगों की छोड़िए भगवान को भी पुलिस सुरक्षा नहीं मुहैया करा पा रही। मामला बक्सर जिले से सामने आया है। बक्सर के रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने मंदिर में दुर्गा और पार्वती की प्रतिमा का आंख चुराने के साथ-साथ दानपेटी भी उड़ा ली है। घटना बक्सर टाउन थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई है।
मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह –सवेरे मंदिर के पुजारी ताला खोलकर अंदर गए। मंदिर के अंदर रखी दान पेटी टूटी पड़ी थी। जब पुजारी ने ध्यान से देखा तो देवी दुर्गा और पार्वती की प्रतिमा की सोने की आंख भी गायब थी। पुजारी ने तत्काल इसकी जानकारी समिति को दी। सूचना मिलने के बाद मंदिर समिति के बीच भी हड़कंप मच गया। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची।
इस चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। घटना को चोरों ने सुबह 3 से 4 बजे के बीच अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चलता है कि एक चोर ताला तोड़ने वाले औजार के साथ मंदिर में प्रवेश करता है और दान पेटी तोड़ने के बाद बगल में दुर्गा और पार्वती की प्रतिमा से सोने की आंख भी चुरा लेता है। इसके बाद मुख्य मंदिर का भी दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया जाता है लेकिन दरवाजा नहीं टूटने पर दान पेटी जिसमें बड़ी रकम होने की उम्मीद है और सोने की आंख लेकर चोर चलते बनते हैं।