ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

Bihar crime News: बेगूसराय में छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया...मनचले ने मार दी गोली

Bihar crime News:बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला के साथ छेड़खानी का विरोध करना उसे महंगा पड़ा। एक मनचले ने महिला को गोली मार दी, जिससे गांव में दहशत फैल गई और पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया।

Bihar, Begusarai, molestation, woman, gunshot, protest, Ganesh Singh, Saurabh Kumar, Mokhtiyarpur village, police, arrest, Nirmala Kumari, hospital, crime, fear, judicial custody, theft, investigation

26-Mar-2025 08:05 PM

By First Bihar

Bihar crime News: बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया। एक मनचले ने महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान मुकेश महतो की पत्नी 32 वर्षीय निर्मला कुमारी के रूप में हुई है।


घटना के अनुसार, 25 मार्च को मुकेश महतो की पत्नी निर्मला देवी घर में थी, तभी गांव का युवक सौरभ कुमार उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। निर्मला देवी ने इसका विरोध किया, तो सौरभ ने उसे पेट में गोली मार दी। महिला के पति ने बताया कि वह सिलीगुड़ी में मजदूरी करता है। दोपहर करीब 2:15 बजे वीडियो कॉल पर महिला को अस्त-व्यस्त देखकर वह घबराए और आसपास के लोगों को भेजा। बाद में पता चला कि सौरभ ने महिला पर हमला किया और गोली मारी।

महिला को बेगूसराय के निरामया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया, जो मोख्तियारपुर गांव का निवासी है। आरोपी को अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर एक देसी पिस्टल बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि सौरभ कुमार पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। महिला ने बयान में कहा कि उसने छेड़छाड़ का विरोध किया, तो आरोपी ने गोली मारी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।