चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
04-Mar-2025 09:41 AM
By KHUSHBOO GUPTA
BJP Leader Arrest: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार के मामले में बीजेपी नेता संजू यादव को पुलिस ने अरेस्ट किया है। बीजेपी नेता संजू यादव ने अपने होटल में दो आरोपियों को शरण दी थी, जिन्होंने पिछले साल लड़की का अपहरण करके उसका यौन शोषण किया था। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
रेप केस में फंसने के बाद भाजपा की जिला इकाई प्रमुख सरोज राजपूत ने आरोपी नेता संजू यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि संजू यादव एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि थे। वहीं इस घटना के बारे में कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा ने बताया, 'यादव को सिविल लाइंस इलाके से उस समय हिरासत में लिया गया जब वह दोपहर में अपने होटल की ओर जा रहे थे।' पुलिस मामले में यादव की भूमिका की जांच कर रही है। यादव पर यौन उत्पीड़न को छुपाने और दो आरोपियों को अपने होटल में कमरा देने का आरोप है। इन्हीं आरोपियों ने एक साल पहले लड़की के साथ बलात्कार किया था।
पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपने परिवार के साथ आरोपी रोहित साहू और विशाल साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लड़की का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जबरन यादव के होटल में ले जाकर एक साल पहले बलात्कार किया था। लड़की ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींचीं थीं। और उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रहे थे। तब से लेकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया।