मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Feb-2025 05:38 PM
By First Bihar
BIHARSHARIF: कचहरी को न्याय का मंदिर कहा जाता है, चाहे वो ग्राम कचहरी हो या देश का सुप्रीम कोर्ट. लेकिन बिहार में एक सरपंच ने न्याय के मंदिर को कलंकित कर दिया. पति से परेशान होकर महिला सरपंच से न्याय मांगने पहुंची. सरपंच ने महिला को ग्राम कचहरी भवन मे ले जाकर उसके साथ रेप किया.
नालंदा की घटना
कलंकित कर देने वाली ये घटना बिहार के नालंदा जिले की है. जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र की एक ग्रामीण महिला ने सरपंच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. सरपंच के चंगुल से छूट कर भागी महिला ने तेल्हाड़ा थाने में एफआईआर करायी है. घटना की जानकारी होने पर पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ घटनास्थल पर पहुंची है और वहां से कई साक्ष्य जुटाये हैं. महिला की मेडिकल जांच भी बिहारशरीफ सदर अस्पताल में करायी गयी है.
पति की शिकायत करने गयी थी महिला
नालंदा जिले के हिलसा एसडीपीओ-2 रंजन कुमार ने मीडिया को बताया कि पीड़िता अपने पति की शिकायत लेकर ग्राम कचहरी गयी थी. उसका पति उसे काफी परेशान कर रहा है. पति ने दूसरी शादी कर ली थी औऱ पहली पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था.
पति के कारनामे से त्रस्त होकर महिला न्याय की गुहार लगाने के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच के पास गई थी. पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि सरपंच मंटू कुमार ने उससे कहा कि वह उसके पति के खिलाफ कार्रवाई करेगा. सरपंच ने महिला से कहा कि चूंकि शाम हो गयी है इसलिए घर वापस जाने के बजाय यहीं रूक जाये.
ग्राम कचहरी में दुष्कर्म
महिला के मुताबिक सरपंच मंटू कुमार उसे ग्राम कचहरी वाले पंचायत सरकार भवन ले गया और उसे वहीं रात में रुकने के लिए कहा. सरपंच ने आश्वासन दिया कि अगले दिन सुबह वह उसके पति को बुलायेगा और उसका विवाद सुलझा दिया जाएगा. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रात में जब वह ग्राम कचहरी भवन में अकेली थी तो, तब सरपंच ने उसके दबोच लिया और फिर गलत काम किया. सरपंच ने विरोध करने पर उसे गोली मारने की धमकी भी दी.
शौच के बहाने भागी
महिला ने पुलिस को बताया है कि देर रात करीब एक बजे उसने शौच जाने का बहाना बनाया, जिसके बाद सरपंच भी उसके साथ बाहर निकल गया. सरपंच ने काफी पहले से ही महिला का मोबाइल ले लिया था. लेकिन शौच के बहाने निकली महिला ने टॉर्च जलाने के बहाने अपना फोन वापस लिया. इसके बाद उसने खुद को शॉल से ढंककर अपने देवर को कॉल किया.
कुछ देर बाद वह मौका पाकर वहां से भाग निकली. पुलिस के मुताबिक महिला के चार बच्चे हैं. उसका पति बाहर में रहकर मजदूरी करता है. चार साल पहले पति ने दूसरी शादी कर ली थी. इस बारे में उसे डेढ़ साल पहले पता चला, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया. हिलसा के डीएसपी ने बताया कि आरोपी सरपंच की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.