ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / नीतीश की शराबबंदी में सरकारी दफ्तर बने मयखाने: काजू फ्राई के साथ जाम...

नीतीश की शराबबंदी में सरकारी दफ्तर बने मयखाने: काजू फ्राई के साथ जाम छलकाते अधिकारी-कर्मचारी का विडियो वायरल

नीतीश कुमार के पूर्ण शराबबंदी का हाल क्या है, इसकी रोज नई तस्वीर सामने आ रही है. फिर एक वीडियो सामने आया है जिसमें वर्दीधारी ही सरकारी दफ्तर में बैठकर जाम छलका रहे हैं.

04-Feb-2025 06:05 AM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: नीतीश कुमार के पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ही तरह-तरह के कारनामें सामने आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही मुजफ्फरपुर में शराब रोकने के लिए बने मद्य निषेध विभाग के दफ्तर में दारू और डांस पार्टी का कारनामा सामने आ चुका है. अब एक और सरकारी ऑफिस का वीडियो वायरल हुआ है. काजू फ्राय के साथ जाम छलकाते अधिकारी-कर्मचारी का विडियो वायरल हुआ है.


जमुई के वन विभाग का वीडियो वायरल 

ताजा मामला बिहार के जमुई जिले का वायरल हुआ है. जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र के नागी डैम स्थित आश्रयणी पक्षी स्थल पर तैनातअधिकारियों और कर्मचारियों का शराब पीते वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन पूरे जिले में ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.



इस वायरल वीडियो में वन विभाग के फॉरेस्टर अनीश कुमार और सिपाही शिव शंकर कुमार दूसरे जवानों के साथ सरकारी कार्यालय में बैठकर शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में शराब की बोतल के साथ-साथ चखना के रूप में चखना के लिए प्लेट में फ्राई काजू से लेकर किशमिश भी दिख रहा है. इस दारू पार्टी का किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, यह वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बन गया है.


जांच कराने का दावा

इस शराब पार्टी में जो नजर आ रहे हैं वे वन विभाग के पुलिसकर्मी कहे जाते हैं. लोग कह रहे हैं कि जब पुलिसकर्मी ही सरकारी ऑफिस में बैठ कर शराब बंदी की धज्जियां उड़ा रहे हैं तो दूसरे जगहों  का क्या हाल होगा. इस वायरल वीडियो के बारे में जब मीडिया ने  डीएफओ तेजस जायसवाल से बात की तो उन्होंने कहा  कि वीडियो की जांच के लिए जांच टीम का गठन किया गया है.  जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.



बता दें कि नीतीश कुमार के पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में सरकारी दफ्तरों का मयखाना बन जाने का ये एकमात्र मामला नहीं है. पिछले 26 जनवरी को एक स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में चूर होकर तिरंगा फहराने पहुंच गया. मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग के दारोगा और सिपाही थाने में जाम छलकाते हुए बार बालाओं को नचा रहे थे. पुलिस थाने में शराब के नशे में चूर होकर पुलिसकर्मियों के पहुंचने के कई मामले सामने आ चुके हैं.