सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश
29-Nov-2025 02:03 PM
By Vikramjeet
Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में एक सनकी जीजा ने अपने ही साले को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक अपनी बहन को विदा कराने के लिए बहनोई के घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों जीजा-साले में विवाद हो गया और जीजा ने साले को गोली दाग दी।
दरअसल, घटना वैशाली जिले के भगवतीपुर सहदेई बुजुर्ग गांव की है। बताया जा रहा है कि जनदाहा के कजरी बुजुर्ग निवासी संतोष पासवान का बेटा अनीक कुमार अपनी बहन पूजा कुमारी को विदा कराने के लिए भगवतीपुर सहदेई बुजुर्ग गए था।
इसी दौरान अनीक कुमार का उसके जीजा नीरज कुमार के साथ घरेलू विवाद के लेकर बहस होने लगी। इसी बीच आरोपी जीजा ने अपने घर में से हथियार निकाल कर फायरिंग कर दी। दो राउंड हुई फायरिंग में एक गोली अनिक को लग गई। गोलीबारी की घटना के बाद हड़कंप मच गया।
परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सहदेई थाने के पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।