ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Darbhanga News: स्कूल जा रहे शिक्षक की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने सिर...

Darbhanga News: स्कूल जा रहे शिक्षक की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने सिर में दाग दी गोली

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा में बेखौफ अपराधियों ने सुबह-सुबह गोली मारकर एक शिक्षक की हत्या कर दी। शिक्षक अपनी बाइक से स्कूल जा रहे थे, तभी बदमाशों ने हमला बोल दिया।

28-Jan-2025 02:01 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में अपराधियों ने सुबह-सुबह एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षक मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से स्कूल जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और सिर में गोली दागकर मौत के घाट उतार दिया। घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र की है।


मृतक शिक्षक की पहचान कुशेश्वरस्थान के वार्ड संख्या एक के रहने वाले 52 वर्षीय रामाश्रय यादव के रूप में की गई है। वह कुशेश्वरस्थान पूर्वी उत्क्रमित उच्च विद्यालय अदलपुर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह रामाश्रय यादव मंगलवार की सुबह बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे, तभी कचरूखी के पास बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


पूरे मामले पर थानेदार ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। उधर, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस सक्रिय होती तो अपराधियों की इतनी हिम्मत नहीं थी कि सरेआम शिक्षक को गोली मार देते।