ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / Bihar Teacher News: शराब पीकर हंगामा करना प्रिंसिपल को पड़ा भारी, पुलिस ने...

Bihar Teacher News: शराब पीकर हंगामा करना प्रिंसिपल को पड़ा भारी, पुलिस ने एक मिनट में उतार दिया सारा नशा

Bihar Teacher News: बिहार में शराबी शिक्षकों के खिलाफ लगातार एक्शन हो रहा है। एक तरफ जहा पुलिस ऐसे शिक्षकों को सलाखों के पीछे भेज रही है तो दूसरी और उनके खिलाफ विभागीय एक्शन भी हो रहा है। ताजा मामला बांका से सामने आया है।

10-Feb-2025 01:07 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Teacher News: बिहार के बांका में शराब पीकर हंगामा करना एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल को भारी पड़ गया। प्रिंसिपल के शराब के नशे में होने की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही कॉलेज पहुंची पुलिस ने एक मिनट में प्रिंसिपल का सारा नशा उतार दिया और उसे पकड़कर थाने ले गई।


दरअसल, रजौन के कोतवाली गांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार शराब पीकर कॉलेज पहुंचे थे और शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। रविवार को कॉलेज पहुंचने के बाद प्रिंसिपल हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे प्रिंसिपल को अरेस्ट कर लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई।


ग्रामीणों का कहना है कि प्रिंसिपल अक्सर शराब पीकर कॉलेज पहुंचते हैं और इसी तरह से हंगामा करते हैं। रविवार को भी वह शराब पीकर कॉलेज पहुंचे और अनाप-शनाप बोलने लगे। जब बच्चों ने इसका विरोध किया तो उनके ऊपर रौब झाड़ने लगे। प्रिंसिपल की करतूत से परेशान होकर किसी ने इसकी सूचना डायल 112 को दे दी। इसके बाद नवादा बाजार पुलिस कॉलेज पहुंची और शराबी प्रिंसिपल को पकड़कर थाने ले गई।


मेडिकल जांच में प्रिंसिपल के शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने प्रिंसिपल को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है। थानेदार पंकज किशोर ने बताया कि कॉलेज के प्रिंसिपल भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के कोलारामपुर गांव का रहने वाला है। 


news image