सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
01-Jan-2025 04:42 PM
By Viveka Nand
Bihar Teacher News: बिहार में अधिकांश परीक्षाओं के आयोजन में गड़बड़ी या प्रश्न पत्र लीक की शिकायत मिलती है. इस वजह से सरकार की भारी किरकिरी होती है. नियोजित शिक्षकों के लिए आयोजित की गई सक्षमता परीक्षा में भी परीक्षा एजेंसी ने भारी गड़बड़ी की. इसके बाद शिक्षा विभाग ने सक्षमता परीक्षा लेने वाली कंपनी पर कार्रवाई किया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने परीक्षा लेने वाली कंपनी का एकरारनामा रद्द कर दिया है, साथ ही ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है.
शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है की M/S SIFY डिजिटल सर्विस लिमिटेड चेन्नई द्वारा विभाग के साथ किए गए एक कारनामा को तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है. साथ ही इस परीक्षा एजेंसी को काली सूची में दर्ज किया गया है. आदेश में कहा गया है कि स्थानीय निकाय के शिक्षकों की साक्षमता परीक्षा 2024 में परीक्षा एजेंसी M/S SIFY डिजिटल सर्विस लिमिटेड चेन्नई द्वारा प्रश्न पत्रों की पुनरावृत्ति की. साथ ही अन्य गड़बड़ी की गई। इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा एजेंसी M/S SIFY डिजिटल सर्विस लिमिटेड चेन्नई के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की. जिसके बाद परीक्षा एजेंसी से स्पष्टीकरण की मांग की गई .
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की रिपोर्ट में कहा गया है की परीक्षा एजेंसी M/S SIFY डिजिटल सर्विस लिमिटेड चेन्नई द्वारा भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किए गे। साथ ही शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा उपलब्ध कराए गए क्वेश्चन कोड को बदला गया, सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी की गई। प्रश्नों की पुनरावृत्ति संबंधित त्रुटि एवं परीक्षा एजेंसी द्वारा पर्याप्त तकनीकी खामी, मानव संसाधन की व्यवस्था नहीं करने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की गई है . परीक्षा एजेंसी M/S SIFY डिजिटल सर्विस लिमिटेड चेन्नई का एकरारनामा रद्द किया गया है,साथ ही परीक्षा एजेंसी को काली सूची में डाला गया है.