ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश

Home / crime / बिहार : शराब के नशे में हंगामा कर रहा था मुंशी, पुलिस ने...

बिहार : शराब के नशे में हंगामा कर रहा था मुंशी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

22-Jul-2022 01:34 PM

PURNEA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन आए दिन ऐसी कई तस्वीर सामने आती है, जो कानून की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है। इसी बीच अब पूर्णिया जिले  से एक मामला आया है, जहां युवक शराब पीकर जमकर हंगामा करते दिखा है। वो नशे में इतना धुत्त था कि लोगों को भद्दी गालियां दिए जा रहा था। सूचना पाकर  पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को धर-दबोचा। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ पूर्णिया समाहरणालय कैंपस में डीएम, एसपी ऑफिस के साथ कई दूसरे ऑफिस भी हैं। लेकिन, यहां उस वक्त खलबली मच गई, जब गुरुवार दोपहर पूर्णिया कलेक्ट्रेट परिसर में एक शराबी नशे में धुत होकर हंगामा करने लगा। शराबी युवक ने खुद की पहचान पूर्णिया के मधुबनी दुर्गा स्थान के रहने वाले 48 साल के अजीत कुमार दास के रूप में कराई है। पुलिस को मौके पर देख वह एक-दो-तीन होने लगा। हालांकि पुलिस की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। 



आरोपी को एलकोहॉल टेस्ट के लिए भेजा गया। ब्रेथ एथलाइजर से जांच में एलकोहॉल की पुष्टि हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी अजीत ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 30 सालों से समाहरणालय परिसर में सरकारी फाइलों के संग्रह (रिकॉर्ड) रूम में बतौर मुंशी के रूप में काम करता है। आरोप है कि वह अक्सर शराब पीकर हंगामा करता है। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतर जाता है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।