ब्रेकिंग
Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवकBihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल; कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरीबिहार में सनसनीखेज वारदात: ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, शव को नमक डालकर किया दफनकुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप‘अपराधी की कोई जात नहीं होती’, बिहार में एनकाउंटर वाली राजनीति पर बोले खेसारी लाल यादवकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थरबाजी, कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे; हिरासत में दो युवक

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल

बख्तियारपुर स्टेशन पर पटना–न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाले अजय कुमार को CCTV फुटेज की मदद से आरपीएफ और जीआरपी ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

बिहार न्यूज
RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत बख्तियारपुर स्टेशन में 26.03.2026 को गाड़ी संख्या 22234 पटना–न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थर मारने वाले अभियुक्त की ट्रेन में लगे  CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 07.04.2026 को बख्तियारपुर स्टेशन क्षेत्र से मामले में संलिप्त अभियुक्त अजय कुमार, उम्र 54 वर्ष, पिता स्वर्गीय सिद्धेश्वर प्रसाद, सा० झिंगनगर, थाना बिहार, जिला नालंदा को आरपीएफ एवं जीआरपी के संयुक्त प्रयास से गिरफ्तार किया गया।


बता दें कि दिनांक 26.03.2026 को समय लगभग 13:46 बजे गाड़ी संख्या 22234 पटना–न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर बख्तियारपुर स्टेशन से प्रस्थान करने के तुरंत बाद दाहिनी ओर से पत्थर फेंका गया, जिससे कोच संख्या C-1 की सीट संख्या 41, 42 एवं 43 के शीशे में दरार (क्रैक) आ गई। 


उक्त घटना के संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बख्तियारपुर में उपरोक्त कांड दर्ज किया गया तथा निरीक्षक प्रभारी, बख्तियारपुर के कुशल नेतृत्व में अधीनस्थ अधिकारी द्वारा जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान न्यू जलपाईगुड़ी में संबंधित विभाग से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया। फुटेज के अवलोकन में पाया गया कि गाड़ी संख्या 22234 पर बख्तियारपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 एवं 3 के मोकामा छोर पर एक व्यक्ति दाहिनी ओर से गाड़ी पर पत्थर मारते हुए दिखाई दिया।



उक्त व्यक्ति की पहचान स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से की गई तथा स्पष्ट पहचान हेतु विज़िबल फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफ भी प्राप्त किया गया। प्राप्त वीडियो एवं फोटो को स्थानीय रेल मित्रों एवं गणमान्य व्यक्तियों के बीच साझा कर छानबीन की गई।


दिनांक 07.04.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर आरपीएफ एवं जीआरपी बख्तियारपुर की संयुक्त टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को स्टेशन क्षेत्र बख्तियारपुर से गिरफ्तार किया गया।मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अजय कुमार को माननीय रेल न्यायालय, पटना में प्रस्तुत किया गया, जहां माननीय दंडाधिकारी, रेल न्यायालय पटना द्वारा संज्ञान लेते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए फुलवारी शरीफ कारा भेज दिया गया।


टैग्स