मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता
26-Mar-2025 04:07 PM
By MANOJ KUMAR
BIHAR NEWS: सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं भ्रामक खबरें फैलाने वाले चैनल के खिलाफ सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 11 सोशल मीडिया पेज एवं कुछ अज्ञात चैनलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इन पर फेक न्यूज चलाने का आरोप है। इनके द्वारा भ्रामक और एक पक्षीय, खबरों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है।
दरअसल 25.03.25 को सारण साइबर थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान देखा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिना वैध लाइसेंस दस्तावेज के फेसबुक पर पोस्ट वायरल किया जा रहा है, जिसमें भ्रामक, एक पक्षीय एवं खबरों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेक न्यूज एवं झूठी बातें कही जा रही है।
इन मीडिया चैनल के फैलाये हुए झूठी खबरों से लॉ एन्ड ऑर्डर बिगड़ने की संभावना जतायी गयी। ऐसे पोस्ट से समाज में अराजकता एवं अव्यवस्था उत्पन्न हो सकती है और समाजिक शांति भंग हो सकती है। इस संबंध में 11 सोशल मीडिया प्रोफाइल / पेज एवं कुछ अज्ञात चैनलों पर साइबर थाना कांड सं0- 85/25, दिनांक-25.03.25, धारा 353 (1) (बी), 352(2) बीएनएस एवं 67 आइटी एक्ट दर्ज किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक, एक पक्षीय खबर एवं खबरों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करना, फेक न्यूज एवं झूठी बातें वायरल करने से विधि-व्यवस्था संधारण एवं समाज में अराजकता एवं अव्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। सामाजिक शांति भंग हो सकती है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सारण पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। बीएनएस के सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आमलोगों से भी अपील की गयी है कि झूठी एवं भ्रामक खबरें न फैलायें अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी असत्यापित खबर पर विश्वास न करें और बिना सोचे समझे उस कंटेन्ट को शेयर करके आगे न फैलाएं। किसी भी संदिग्ध जानकारी को तुरंत स्थानीय पुलिस या साईबर थाना हेल्पलाईन नं0-7903022633 पर सूचित करें। किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जाँच करें। किसी भी भड़काऊ बयान पर ध्यान न दें और कानून का पालन करें।