ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक

Bihar Crime News: बिहार में रेल पार्सल से शराब की तस्करी, पुलिस ने बड़ी खेप को किया जब्त

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में रेल पार्सल से विदेशी शराब की तस्करी का खुलासा, 152 बोतलें जब्त, ठेला चालक गिरफ्तार। शराबबंदी के बावजूद नए हथकंडों से हो रही तस्करी।

Bihar Crime News

16-Sep-2025 01:42 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब माफिया अलग-अलग राज्यों से शराब की खेप बिहार भेज रहे हैं। पुलिस की सख्ती के कारण माफिया शराब की तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इस बार माफिया ने शराब तस्करी के लिए रेलवे को चुना है और रेल पार्सल के जरिए शराब की तस्करी की जा रही है।


दरअसल, सहरसा में रेल पार्सल से शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। जालंधर सिटी से ट्रेन के पार्सल पैकेज में शराब बोतलें मंगाई जा रही है। इसका खुलासा आरपीएफ पोस्ट कमांडर ने किया है। पार्सल पैकेज से 152 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 70 हजार 984 रुपए आंकी गई है। इस मामले में ठेला चालक सहरसा जिले के बैजनाथपुर के इटहरा वार्ड नं 6 निवासी ठेला चालक राजेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। 


समस्तीपुर मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्र व आरक्षी प्रेम किशोर प्रेम अपराधी निगरानी के लिए सहरसा स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बंगाली बाजार ढाला पास पहुंचे तो आरक्षी समीर कुमार मिला। आरक्षी ने गुप्त सूचना के आधार पर काफी वजन वाला सामान लेकर जाता देखकर उसे रोका तो उसने खुद को रेल पार्सल कार्यालय के बतौर मजदूर ठेला चालक का काम करना बताया। 


उसने बताया कि पार्सल के लीज होल्डर सहरसा के वार्ड नंबर 39 निवासी हसन इमाम उर्फ गुड्डू के द्वारा ट्रेन संख्या 14618 से चार पैकेज पार्सल सामग्रियों को उतरवा कर ठेला पर लोड कराते बस स्टैंड से जाने के लिए कहा गया था, इस कारण उसे ले जा रहे थे। आरपीएफ पोस्ट कमांडर ने कहा कि ठेला चालक की सत्यता का पता करने जब पार्सल कार्यालय गए तो पार्सल बाबू परमानन्द ने पूछने पर बताया कि यह माल जालंधर सिटी से सहरसा के लिए अरुण कुमार के नाम से बुक है। 


बिना किसी पार्सल कर्मचारी की अनुमति के उक्त माल को ठेला पर लादकर माल के मालिक को डिलीवरी देने जा रहा था। उन्होंने कहा कि मुख्य पार्सल अधीक्षक को आवेदन देते चारों पैकेज को खुलवाकर जांच किया गया तो उसमें से पंजाब निर्मित 750-750 एमएल की 152 बोतल विदेशी शराब मिली, जिसे मद्यनिषेध विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।