ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक

Bihar Crime News: बिहार में सुनसान घर को चोरों ने बनाया निशाना, साढ़े 9 लाख रुपए के गहने और इतना कैश लेकर हुए फरार

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में एक सुनसान घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर करीब 9.5 लाख के सोने के जेवर और 70 हजार नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News

09-Sep-2025 04:25 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर, गंगजला स्थित एक सुने घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने घर में रखे साढ़े 9 लाख रुपए के आभूषण व 70 हजार रूपये नगद को चुरा लिया है। पीड़ित ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की मांग की है। 


दरअसल, गंगजला गौतम नगर निवासी आशीष रंजन ने सहरसा सदर थाने की पुलिस को सूचना दिया है कि वे अपनी पत्नी के साथ विगत 5 सितम्बर को जनहित एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ पटना निकल गए और उनकी मां घर को बंद करके अपने मायके शहर के हटियागाछी चली गई थी। 


उन्होंने कहा कि पत्नी का पटना में एमए संगीत की परीक्षा दिलवाने के लिए गए हुए थे। इधर, अज्ञात चोरों ने उनके घर को सुना देखकर घुसे और घर के गोदरेज में रखे सोने के बने आभूषणों को चोरी कर लिया है। इस बात की सूचना जब वह वापस पटना से लौट कर घर पहुंचे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था। गोदरेज में रखें पत्नी के मंगलसूत्र, टीका, मांटिका, नथिया, सोने के कगन और जेवरात गायब मिले।


उन्होंने बताया कि इन सोने के जेवरात की कीमत करीब 9 लाख 50 हजार रुपए है। साथ ही गोदरेज में रखे 70 हजार कैश को चोरी कर ली गई है। हालांकि डायल 112 की पुलिस को उन्होंने सूचना दिया। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात मे जुटी है। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, मामले में उचित कार्रवाई किया जाएगा।