ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / crime / Bihar Crime: एकतरफा कार्रवाई करने पर थानेदार सस्पेंड, वैशाली एसपी ने लिया एक्शन

Bihar Crime: एकतरफा कार्रवाई करने पर थानेदार सस्पेंड, वैशाली एसपी ने लिया एक्शन

एकतरफा कार्रवाई करके फंस गये थानेदार साहब, पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने जांच बिठा दी, जांच अधिकारी की रिपोर्ट के बाद पुलिस कप्तान ने थानेदार के खिलाफ एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

03-Mar-2025 09:34 PM

By First Bihar

VAISHALI: वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने बड़ी कारवाई की है। जांच के बाद दोषी पाये गए कटहरा थानाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके पहले कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में वैशाली थानाध्यक्ष को भी सस्पेंड किया गया था। 


वैशाली एसपी कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी। बताया कि 04.02.25 को सरस्वती पूजा के विर्सजन के दौरान कटहरा थाने के सलेमपुर इलाके में रहने वाले योगी महतो के बेटे बलिराम का गांव के लोगों के साथ विवाद हुआ था इस दौरान गाली-गलौज भी हुई थी। 


घटना की सूचना के बाद कटहरा थाने की पुलिस आवेदक बलिराम कुमार और वकील साह को थाने पर लेकर पहुंची। तब कटहरा थानाध्यक्ष पर यह आरोप लगा की उनके द्वारा बलिराम कुमार और वकील साह के साथ मारपीट की गई है और एक पक्षीय कार्रवाई की गयी। दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी। 


जब इस आरोप की जांच महुआ SDPO महुआ से कराई गई। जिसमें SDPO महुआ के द्वारा प्रथम दृष्टया थानाध्यक्ष कटहरा को दोषी पाया गया। जिसके बाद पु०अ०नि० शशिकांत प्रसाद को थानाध्यक्ष कटहरा के पद से निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया। उनके खिलाफ अब विभागीय कार्यवाही शुरू की जाएगी। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।