Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
09-Nov-2025 01:43 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर गांव में घरेलू विवाद की जांच करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दारोगा की जमकर पिटाई कर दी, उनकी वर्दी फाड़ दी और करीब आधा घंटा तक उन्हें बंधक बनाए रखा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, महोदीपुर निवासी अवधेश गोस्वामी के घर घरेलू विवाद की सूचना पर मझौलिया थाना के अवर निरीक्षक अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि दारोगा शराब के नशे में थे और पहुंचते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो उन्होंने वर्दी का रौब दिखाते हुए मारपीट की कोशिश की, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया।
लोगों ने दारोगा को पुलिस वाहन से बाहर खींच लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उनकी वर्दी फट गई और उन्हें आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। साथ गए अन्य पुलिस जवान ग्रामीणों की भीड़ देखकर हस्तक्षेप नहीं कर पाए। इस घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल है।
घटना की जानकारी मिलते ही मझौलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मान-मनौवल के बाद ग्रामीणों को शांत कराया और दारोगा अरविंद कुमार को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने तत्काल जांच की।
प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया कि दारोगा अरविंद कुमार ने ड्यूटी के दौरान आमजनों से गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया। इस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ के दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया