पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
07-Sep-2025 12:33 PM
By Munna Khan
Bihar Crime News: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां पुलिस पर हमले के एक आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसको देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
मृत आरोपी का नाम मोहम्मद नासिर है जिसे पुलिस ने अन्य चार लोगों के साथ गिरफ्तार किया था और सुरक्षा ले लिहाज से महुआ थाना के हाजत में रखा गया था। इधर मृत नासिर के शव को सदर अस्पताल लाया गया जहां मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
सदर अस्पताल में भी सदर एसडीपीओ, लालगंज एसडीपीओ और सदर एसडीएम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं राजापाकर में महुआ एसडीएम और महुआ एसडीपीओ कैम्प कर रहे है साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से मामले को शांत कराने की कवायद की जा रही है।
नासिर की मौत के बारे में पुलिस ने बताया कि अचानक हाजत में ही उसकी तबियत बिगड़ गई थी जिसके बाद उसे महुआ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई हालांकि परिजनों का आरोप है कि पुलिस पिटाई से नासिर की मौत हुई है और थाने के दो चौकीदार ने लाठी से पिटाई की जिसमे उसकी मौत हो गई है।
हालांकि एसडीएम सदर ने बताया कि पारदर्शी तरीके से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और जांच के बाद जो दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शुक्रवार की देर रात राजापाकर थाना क्षेत्र के चौसीमा कल्याणपुर गांव के फकीर टोला में आइसक्रीम विवाद को लेकर पुलिस टीम पर हमला हुआ था जिसमें महुआ थानाध्यक्ष सहित चार पुलिस कर्मी गम्भीर रूप से घायल हुए है जिनका इलाज चल रहा है और इसी मामले में पुलिस मृत नासिर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।