सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
08-Mar-2025 05:57 PM
By First Bihar
Holi News 2025: बिहार पुलिस ने शनिवार को एक आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया है कि होली के अवसर पर यदि कोई व्यक्ति अश्लील भोजपुरी गीत बजाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जरुरत पड़ने पर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
अगर आप भी बिहार में रहते हैं और भोजपुरी गाने सुनने या बजाने के शौकीन हैं, तो अब सावधान हो जाईये। बिहार पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील भोजपुरी गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार, ऐसा करने वालों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
क्या है आदेश ?
बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश में सभी एसपी, डीआईजी और आईजी को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों, समारोहों, बसों, ट्रकों, ऑटो रिक्शा आदि में अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गानों के बजाने पर कड़ी निगरानी की जाए। ऐसे गानों का समाज पर नकारात्मक असर पड़ता है और महिलाओं तथा बच्चों के लिए यह विशेष रूप से नुकसानदायक होता है।
महिलाओं की सुरक्षा पर भी पड़ता है असर
बिहार पुलिस ने बताया कि अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गानों के वजह से महिलाएं अपने आप को असहज महसूस करती हैं, लिहाजा उनकी गरिमा को ठेस पहुंचती है। ऐसे गाने बच्चों की मानसिकता पर भी प्रभाव डालते हैं और उन्हें अनुचित दिशा में सोचने को मजबूर करती हैं।
कानूनी कार्रवाई का निर्देश
बिहार पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि अश्लील भोजपुरी गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। ऐसे मामलों को चिह्नित कर भारतीय दंड संहिता, 2023 की धारा 296/79 और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर क़ानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बिहार पुलिस ने इस सामाजिक समस्या के समाधान के लिए विशेष चलाने का निर्णय लिया है, ताकि महिलाओं और बच्चों की सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए समाज में खुशनुमा माहौल सुनिश्चित किया जा सके।