ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar News: पटना में नंबर प्लेट छिपाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 25 लोगों...

Bihar News: पटना में नंबर प्लेट छिपाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पटना में नंबर प्लेट छिपाकर गाड़ी चलाने वाले लोगों की अब खैर नहीं है. पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर रही है. ऐसे 25 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज किया गया है.

02-Jan-2025 06:32 PM

By First Bihar

Bihar News: पटना में नंबर प्लेट छिपाकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अलग-अलग थानों में कुल 25 लोगों के खिलाफ BNS 2023 की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर 3 से 7 साल तक की सजा का प्रावधान है।


ट्रैफिक एसपी अपराजिता लोहान ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कई युवकों को नोटिस भेजकर समझाया गया है। कुछ युवकों के माफी मांगते हुए वीडियो भी जारी किए गए हैं। इन युवकों ने बताया कि उन्होंने चालान से बचने के लिए ही नंबर प्लेट छिपाई थी।


पटना के गांधी मैदान थाना में 4 मामले, खगौल थाना में 2 मामले, कंकड़बाग थाना में 2 मामले, पाटलिपुत्र थाना में 2 मामले, जक्कनपुर थाना में 1 मामला, पत्रकार नगर थाना में 1 मामला, फुलवारी शरीफ थाना में 3 मामले, दानापुर थाना में 2 मामले, नौबतपुर थाना में 1 मामला दर्ज किया गया है।


इसके अलावा दीदारगंज थाना में 1 मामला, नदी थाना में 1 मामला, पीरबहोर थान में 2 मामले, बुद्धा कॉलोनी थाना में 1 मामला, शास्त्री नगर थाना में 1 मामला और अगमकुंआ थाना में 1 मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि ट्रैफिक कैमरों से बचने के लिए वाहन चालक इस तरह के पैंतरे अपना रहे हैं लेकिन अब ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया गया है।