मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
01-Jan-2025 02:53 PM
By First Bihar
Murder In Bihar: अररिया में दो पड़ोसियों के झगड़े के बीत तीसरे पड़ोसी की जान चली गई। मृतक दो पड़ोसियों के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना भरगामा थाना क्षेत्र के सिमरबनी की है।
मृतक की पहचान सिमरबनी के वार्ड संख्या तीन निवासी मिश्री ऋषिदेव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात किसी बात को लेकर पड़ोस में झगड़ा हो रहा था। हो हल्ला सुनकर मिश्री ऋषिदेव वहां जा पहुंचे और विवाद को सुलझाने की कोशिश करने लगे।
इसी दौरान झगड़ा कर रहे युवकों से उनकी नोकझोंक हो गी और इसी दौरान गुस्साए युवक ने लाठी से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद मौके पर पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।