ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / Bihar News : अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने की पति...

Bihar News : अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने की पति की हत्या, इलाके में सनसनी

Bihar News : शायद इसलिए कहा जाता है कि घोर कलयुग आ गया है और पाप अपनी चरम सीमा पर है. जमुई में जब पति ने पत्नी के अवैध संबंध का विरोध किया तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया है.

13-Mar-2025 11:46 AM

By Dhiraj Kumar Singh

Bihar News : जमुई जिले के बीचकोड़वा थाना क्षेत्र के हरणसिंघा गांव में मंगलवार को राजेंद्र यादव की हुई हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है. एसडीपीओ राजेश कुमार के अनुसार मंगलवार को हरणसिंघा गांव में राजेंद्र यादव की हत्या कर दी गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को सूचना दिया गया तथा घटना की गहन जांच शुरू की गई, अनुसंधान और कार्रवाई करते हुए मृतक की मां फुलवा देवी द्वारा दिए गए आवेदन पर कांड दर्ज किया गया तथा हत्या में शामिल मृतक की पत्नी गुड़िया देवी एवं साली उषा देवी को गिरफ्तार किया गया.


बताते चलें की इन दोनों बहनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. छापेमारी दल में बीचकोड़वा थाना के पुलिस पदाधिकारी प्रमोद पासवान और ऋषिकेश कुमार भी शामिल थे. मालूम हो कि मृतक राजेंद्र यादव की मां फुलवा देवी ने मंगलवार देर रात आवेदन देकर अपनी बहू गुड़िया देवी एवं उसकी बहन घुठीयारी निवासी उषा कुमारी पति स्व उमेश यादव तथा संघरा के राजेश यादव, बिंदी यादव, घुठियारी के केला यादव पर मिलकर बेटे की हत्या करने का केस दर्ज कराया था.


इस आवेदन में कहा गया था कि मेरी बहू के कहने पर सभी लोग मेरे घर पहुंचे तथा मेरी आंखों के सामने ही मेरे बेटे की हत्या कर दी. जब मैंने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने मेरा दाहिना हाथ तोड़ दिया और मुझे घसीट कर बाहर कर दिया. बता दें कि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही वे लोग फरार हो गए. सूत्रों की मानें तो राजेंद्र यादव की पत्नी का बगल के गांव के युवक से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसका राजेंद्र विरोध कर रहा था और इसका खामियाजा उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.


प्रदेश में इस तरह की वारदातें आजकल खूब देखने को मिल रहीं. समाज किस ओर जा रहा यह सोचकर ही आश्चर्य होता है. कभी इन अवैध संबंधो के कारण पति अपनी जान देता है, कभी पत्नी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है तो कभी किसी प्रेमी या मनचले को.. इनकी गन्दी सोच और वासना के चलते एक हँसता खेलता परिवार बर्बाद हो जाता है और आसपास के लोगों का इसी वजह से धीरे-धीरे रिश्तों पर से विश्वास उठता चला जा रहा.