ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar News: पति के लव अफेयर का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी,...

Bihar News: पति के लव अफेयर का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, हसबैंड ने गला दबाकर मौत के घाट उतारा

बिहार के बेतिया में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से जान ले ली. हाल ही में दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी. महिला 6 महीने की प्रेग्नेंट थी.

04-Jan-2025 12:02 PM

By First Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कठैया नुनियावा टोला वार्ड नंबर 8 की है। 


मृतका की पहचान कठैया नुनियावा टोला निवासी रामप्रवेश महतो के 30 वषीय पत्नी बबीता कुमारी के रूप में हुई है। लाल बाज़ार निवासी मृतका के भाई गोलू कुमार ने बताया कि उसकी बहन बबीता की शादी 8 महीना पहले रामप्रवेश महतो के साथ हुई थी। उसकी बहन 6 माह की गर्भवती थी। बबीता के पति का शादी से पहले गांव के ही किसी लड़की से अफेयर था। बबीता ने खुद कई बार उसे बात करते हुए पकड़ा था। 


विरोध करने पर पति रामप्रवेश अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसको लेकर दो बार पंचायती भी हुई थी। शुक्रवार की रात जगदीशपुर थाना से फोन आया कि बबीता की मौत हो गई है। जब हमलोग उसके ससुराल पहुंचे तो सभी ससुराल वाले घर छोड़ फरार थे। शव बेड पर पड़ा हुआ था। बबीता के कपड़े बिखरे हुए थे। ब्लाउज फटा हुआ था। गले पर निशान था। 


इधर एसडीपीओ रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस को देर रात सुचना मिली की एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राहुल कुमार  FSL की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दिए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि मृतका के मायके के लोगों द्वारा गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

रिपोर्ट- संतोष कुमार