ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / crime / Bihar News: दिल्ली से भागकर बिहार पहुंची झारखंड की तीन लड़कियां, पुलिस ने...

Bihar News: दिल्ली से भागकर बिहार पहुंची झारखंड की तीन लड़कियां, पुलिस ने रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा

27-Oct-2024 11:33 AM

By SONU

KATIHAR: दिल्ली से भागकर बिहार के कटिहार पहुंची झारखंड की तीन लड़कियों का पुलिस ने रेस्क्यू किया है। पुलिस ने तीनों लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। गांव के दलालों ने परिजनों को नौकरी लगाने का झांसा देकर दिल्ली भेज दिया था, जहां इनसे घरों में दाई का काम कराया जा रहा था।


दरअसल, झारखंड के साहेबगंज जिले के बेरीयो थाना के एक गांव की पांच नाबालिक लड़की को पड़ोसी गांव के दलालों द्वारा लड़की के परिजनों को 8 हजार प्रति लड़की के हिसाब से पैसा देकर दो सगी बहन और गांव के अन्य तीन नाबालिक बच्चियों दिल्ली भेज दिया गया था। उक्त पांचों बच्चियों को बेरीयो थाना के अयोध्यागंज के रहने वाले दलाल मोहम्मद हुसैन ने दिल्ली के शकूरपुर ले जाकर अलग अलग घरों में काम करने में लगा दिया था।


जिसमें से तीन बच्चियों के साथ एक माह बीतने के बाद मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा और अन्य कार्यों के लिए कहा जाने लगा। जिसके बाद तीनों बच्चियां किसी तरह से पैदल ही दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर कटिहार आने वाली ट्रेन में बैठ गई और वह शुक्रवार को कटिहार पहुंची और रात भर प्लेटफार्म में बिताने के बाद तीनों बच्चियां शनिवार को सुबह वाली ट्रेन से मनिहारी स्टेशन पहुंची।


मनिहारी जीआरपी थाना पुलिस ने उक्त तीनों लड़कियों से पूछताछ करते हुए उसे थाने ले आई और उक्त तीनों के  परिजनों से एवं झारखंड के साहेबगंज स्थित बोरियो प्रखंड के तेलो पंचायत के मुखिया से बातचीत कर संतुष्ट होकर उक्त तीनों नाबालिक बच्चियों को उनके परिजनों को सौप दिया गया।