ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / crime / खतरनाक स्टंट करते युवक-युवती का वीडियो वायरल, हाथ में पिस्टल लेकर लड़की ने...

खतरनाक स्टंट करते युवक-युवती का वीडियो वायरल, हाथ में पिस्टल लेकर लड़की ने बनाया वीडियो

आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कभी ट्रेन से लटक कर तो कभी हथियार लहराकर रील्स बनाते हैं। तो कभी बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी करके वीडियो बनवाते हैं। अब इनकी तलाश पुलिस बेसब्री से कर रही है।

23-Jan-2025 03:23 PM

By First Bihar

muzaffarpur: जबसे लोगों के हाथों में स्मार्ट फोन आया तब से वो सोशल मीडिया पर लगे रहते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए तरह-तरह के रील्स बनाते हैं। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मुजफ्फरपुर के एक लड़का और लड़की का खतरनाक स्टंट करते वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


वही हाथ में हथियार लहराते लड़की का भी वीडियो वायरल होने लगा है। मामला सामने आने के बाद वायरल इन वीडियो की जांच पुलिस कर रही है। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मुजफ्फरपुर जिले से एक बार फिर खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट मैदान का यह वीडियो है। जिसमें खतरनाक बाइक स्टंट करते एक युवक और युवती नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी युवती और युवक का ट्रेन में दरवाजे से बाहर की तरफ लटककर रील्स बनाया गया है। 


इतना ही नहीं हाथ में पिस्तौल लेकर भी युवती ने रील्स बनाई है। कई रूल्स एक साथ लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब मुजफ्फरपुर पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की टीम यह सत्यापित करने में जुटी है कि वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स कौन है और कहां का रहने वाला है?

मुजफ्फरपुर से मनोज की रिपोर्ट