BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
13-Sep-2023 08:40 PM
By FIRST BIHAR
DARBHANGA: बिहार में मनरेगा के एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी यानि पीओ को पत्नी से दुश्मनी लेना काफी मंहगा पड़ गया है. मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी ने पत्नी की पिटाई कर दी थी. उसके बाद पत्नी ने सारी पोल खोल दी. पत्नी की सूचना पर मनरेगा पदाधिकारी के घर रेड हुई तो करीब 20 लाख रूपये नगद के साथ साथ कई प्रोपर्टी के कागजात बरामद हुए हैं.
मामला दरभंगा का है. दरभंगा के घनश्यामपुर और अलीनगर प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी नवीन कुमार निश्चल के घर से आर्थिक अपराध इकाई यानि ईओयू की टीम ने अकूत संपत्ति जब्त की है. नवीन कुमार निश्चल के घर से 19 लाख 95 हजार रूपये नगद बरामद हुए हैं. वहीं, कई संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं. ईओयू की टीम सारे कागजातों की जांच कर रही है.
पत्नी पर किया था जानलेवा हमला
दरअसल मनरेगा पदाधिकारी नवीन कुमार निश्चल के खिलाफ उनकी पत्नी प्रोफेसर अनिता कुमारी ने 4 सितंबर, 2023 को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्रो. अनिता कुमारी ने अपने पति पर जानलेवा हमला करने सहित दोनों जुड़वां बच्चों को मारने की साजिश रचने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनरेगा पदाधिकारी नवीन कुमार निश्चल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
पति की गिरफ्तारी के बाद प्रो. अनिता कुमारी ने पुलिस को खबर दिया था कि उनके पति नवीन कुमार निश्चल ने घूस से काफी अवैध पैसा कमाया है और वह सब घर में ही रखा हुआ है. नवीन निश्चल के घर में काला धन होने की जानकारी मिलने के बाद दरभंगा पुलिस ने आर्थिक अपराध इकाई को इसकी जानकारी दी थी. बुधवार को जिला पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने संयुक्त रूप से नवीन कुमार निश्चल के घर में छापेमारी की.
आर्थिक अपराध इकाई यानि ईओयू की टीम ने केवटी थाने के ननौरा स्थित वास्तु विहार कॉलोनी में नवीन कुमार निश्चल के घर पर छापेमारी की है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक घर से 19 लाख 95 हजार रुपये सहित कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं. दरभंगा के नगर एसपी सागर कुमार ने इसकी पुष्टि की है. सागर कुमार ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की टीम मकान से मिले दस्तावेजों और कागजातों की जांच कर रही है.
सिटी एसपी सागर कुमार ने बताया कि मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी नवीन कुमार निश्चल की पत्नी ने यह शिकायत की थी कि उनके घर में पति का काला धन है. उनकी पत्नी की शिकायत पर केवटी सीओ चंदन कुमार की मौजूदगी में छापेमारी की गई. इसमें मकान से 19 लाख 95 हजार रुपये की बरामदगी हुई. ईओयू और पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है.
