Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
21-Feb-2023 11:43 AM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार पुलिस ने एक ऐसे अपराधिक गिरोह का खुलासा किया है जिसके द्वारा सुंदर लड़कियों के सहारे नेशनल हाइवे पर लूट की घटना को अंजाम दिया है. वही इस गिरोह का खुलासा कर पुलिस ने कुख्यात समेत 11 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो लड़कियां भी शामिल हैं.
मिली जानकारी के अनुसार इनके पास से चार हथियार, तीन चाकू, पांच कारतूस, लूटी गई कार और 11 लूटी गई मोबाइल सहित कई सामान बरामद किए गये हैं. बता दे SP स्वर्ण प्रभात की ओर से गठित SIT की टीम ने कुचायकोट थाने के सासामुसा के पास गिरफ्तारी की है.
इस मामले में एसपी ने बताया कि ये गिरोह में शामिल युवतियां हाइवे पर वाहन मालिकों से पहले लिफ्ट मांगती थीं. इसके बाद वाहन पर बैठ जातीं थीं और कुछ दूर जाकर अपराधियों के हवाले कर देती थीं.जिसके बाद ये अपराधी हथियार के बल पर वाहन और सामान को लूट लेते थे. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा था.जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो एसआइटी गठित कर हाइवे पर टीम ने जाल बिछाया.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सासामुसा स्थित शिव मंदिर के पास सात अपराधियों की सूचना मिली. इसके बाद छापेमारी कर हथियार के साथ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर गैंग के अन्य चार बदमाशों की गिरफ्तारी की गई. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. बता दे न पुलिस ने इस मामले में 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि यह गैंग गोरखपुर से मुजफ्फरपुर तक एनएच-27 पर सक्रिय था और खासकर रात में लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था