ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस

Home / crime / बिहार में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी: अब समस्तीपुर में ताबड़तोड़ बरसायी गई...

बिहार में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी: अब समस्तीपुर में ताबड़तोड़ बरसायी गई गोलियां, एक की मौत दूसरा घायल

27-Sep-2022 07:35 AM

SAMASTIPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों का तांडव जारी है. बेगूसराय, वैशाली, आरा के बाद समस्तीपुर में अपराधियों ने ताबडतोड़ गोलियां बरसायी हैं. अपराधियों की गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, वहीं दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 



घटना समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने के मनियारपुर गांव में सोमवार की रात हुई. अपराधियों ने बाइक सवार दो युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी. इससे एक युवक की मौत वहीं हो गयी. दूसरा युवक की हालत भी गंभीर है उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर देख पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है. अपराधियों की गोली से मरे युवक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव के रंजीत चौधरी के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक गोपालपुर गांव का सुनील पासवान है. 



स्थानीय लोगों ने बताया कि मनियारपुर गांव में बाइक दुर्घटना को लेकर विवाद हो गया था. रंजीत और सुनील उसी विवाद को सुलझाने मनियारपुर आये थे. वहां अपराधियों ने दोनों पर ताबडतोड़ फायरिंग की. रंजीत को अपराधियों की चार गोलियां लगीं और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, सुनील को भी अपराधियों ने गोली मारी. सुनील को स्थानीय लोग इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया.



घटना की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. हालांकि अपराधी पकड़े नहीं गये हैं. समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंच कर घायल हुए सुनील पासवान से घटना के बारे में जानकारी ली है. नगर थाने के थानेदार ने बताया कि घायल युवक के बयान को कल्याणपुर पुलिस के पास भेजा जा रहा है.