ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime News: दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, 11 महीने पहले...

Bihar Crime News: दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, 11 महीने पहले ही हुई थी शादी

दहेज दानवों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं लेकिन इसके बावजूद दहेजलोभी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शादी के 11 महीने बाद और दहेज की मांग की गयी और नहीं देने पर पीट-पीटकर विवाहिता की हत्या कर दी गयी।

05-Feb-2025 10:03 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार में दहेज हत्या पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं। इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी जिले का है जहां दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सास-ससुर सहित 4 अन्य आरोपी मौके से फरार हो गये हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 


घटना लौकहा थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर पंचायत के बिशन पुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की बेरहमी से ससुराल में  पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले आरोपी पति ने उसकी पिटाई का वीडियो बनाकर मायके भेजा। पिटाई का मामला मंगलवार की है और उसी रात विवाहिता की हत्या कर दी गई ।जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने की तैयारी की जा रही थी। तभी पुलिस ने पति को धड़ दबोचा जबकि मृतका के ससुराल वाले मौके से फरार हो गये।  


बताया जाता है कि आरोपी पति मो. इदरीश ने अपनी पत्नी गुलनाज खातून को दिनभर पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। गुलनाज की शादी 11 महीने पहले फुलपरास थाना क्षेत्र के पकरिया निवासी परिवार ने मो. इदरीश से हुई थी। शादी में दहेज देने के बावजूद, इदरीश और उसका परिवार लगातार और दहेज मांग रहा था। इदरीश कुछ समय से शहर में काम कर रहा था और हाल ही में घर लौटा था। उसने दोबारा पत्नी पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी। जिससे उसकी मौत हो गई।  


घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले बुधवार सुबह बिशनपुर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति मो. इदरीश को गिरफ्तार किया। जबकि इदरीश के माता-पिता सहित चार अन्य आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर मामले की गंभीरता को देखते हुए फुलपरास के एसडीपीओ सुधीर कुमार घटनास्थल पहुंचकर घंटों मामले की जांच पड़ताल की। 


वहीं मृतक के मायके वालों से पिटाई का वीडियो लेकर उसका बारीकी से जांच की गयी। साथ ही  फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य के नमूने इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया। मृतका की मां समीना खातून के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

REPORT- कुमार गौरव