मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
10-Jan-2025 06:51 PM
By First Bihar
Bihar News: मधुबनी के खुटौना प्रखंड के स्थानीय बाजार और झांझपट्टी गांव में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। बिहार एसटीएफ ने गुरुवार देर रात फुलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और खुटौना थाना समेत अन्य थानों की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर यह कार्रवाई की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह अवैध फैक्ट्री मेसर्स किसान इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से कृषि उपकरण मरम्मत केंद्र की आड़ में संचालित हो रही थी। यह फैक्ट्री खुटौना थाना से महज 700 मीटर की दूरी पर स्थित थी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में निर्माणाधीन हथियार, उपकरण और सामग्रियां बरामद की गईं।
पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस अवैध कारोबार के तार मुंगेर तक जुड़े हुए हैं, जहां से कुशल कारीगर इस कारोबार में शामिल थे। इन कारीगरों ने बाबूबरही थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में किराए के मकान में रहकर यह कार्य किया।
खुटौना थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। शनिवार को वरीय पुलिस अधिकारी इस संबंध में विस्तृत जानकारी देंगे। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
इस घटना से खुटौना और झांझपट्टी के लोग स्तब्ध हैं। खुटौना बाजार, जिसे व्यापारिक क्षेत्र के रूप में शांतिपूर्ण माना जाता था, वहां गन फैक्ट्री के खुलासे ने हड़कंप मच गया है। इस घटना ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर जब 12 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रखंड के दुर्गीपट्टी में प्रगति यात्रा के तहत आने वाले हैं। यह घटना प्रशासन की सतर्कता पर भी सवाल उठाती है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी