Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
21-Feb-2023 10:54 AM
By First Bihar
SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी से खबर आ रही है जहां बच्चे के मौत के बाद परिजनों से बवाल किया है. बता दे सोमवार की देर रात शहर के मेहसौल ओपी अंतर्गत डुमरा रोड स्थित नियो केयर चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में बच्चे की मौत हो गई. मासूम के मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है.
वही मृत बच्चे के पिता अबोद मुखिया ने बताया कि बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. लेकिन हॉस्पिटल में डॉक्टरों नहीं थे. तो बच्चे को दिखाने के लिए किसी दूसरे हॉस्पिटल लेकर जाने लगे. तभी वहां मौजूद कर्मियों ने रोका कि डॉक्टर आ रहे हैं. कुछ ही देर में बच्चे का इलाज हो जाएगा. लेकिन डॉक्टर के नहीं पहुंचने की वजह से बच्चे की मौत हो गई.
बता दें बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर तोड़फोड़ किया. इस हंगामा के बाद वहां मौजूद स्टाफ अपनी जान बचाकर भागने लगे. परिजनों के द्वारा अस्पताल के बाहर भी सड़क जाम किया गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया और सड़क और हॉस्पिटल से जाम को हटवाने की कोशिश की. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.