ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / crime / बिहार: जनेऊ और मुंडन के दौरान हर्ष फायरिंग, 3 बच्चे घायल, एक...

बिहार: जनेऊ और मुंडन के दौरान हर्ष फायरिंग, 3 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

27-Jan-2023 09:08 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : इस वक्त खबर बेगूसराय से आ रही है जहां जनेउ और मुंडन समारोह में गाना बजाना के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में गोली के बारूद लगने से 3 बच्चे घायल हो गए। यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव की है। घायलों में से एक बच्चे का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है। जबकि दो बच्चे को मामूली रूप से जख्मी था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 


बताया जाता है कि पहसारा गांव निवासी गुड्डू सिंह के घर में जन्म और मुंडन का कार्यक्रम 26 जनवरी को था। देर शाम घर पर गाना बजाना हो रहा था तभी वहां हर्ष फायरिंग की गई। इस फायरिंग में गाना बजाना देख रहे देख रहे तीन बच्चे को गोली का बारूद लग गया। सुनील सदा का 7 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार के चेहरे पर बारूद लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि गुड्डू सिंह के एक रिश्तेदार और एक अन्य बच्चा मामूली रूप से जख्मी हुआ है। 


घटना की सूचना मिलने के बाद नावकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है।  घायल बच्चे के परिजनों ने बताया कि जनेउ और मुंडन के दौरान घर पर गाना बजाना के दौरान फायरिंग की गई जिसमें गोली के बारूद लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, इसका इलाज चल रहा है।