खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
30-Jul-2025 07:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियार तस्करी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए JDU अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरजुद्दीन उर्फ गुड्डू खान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गुड्डू खान के बड़े बेटे की भी पहचान कर ली गई है, जिसकी तलाश अभी जारी है। इसकी जानकारी एसएसपी कुमार आशीष ने दी।
एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि बीते 29 जुलाई 2025 को नगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ और जांच में उसने कबूल किया कि वह अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री में शामिल है और ये काम वह गुड्डू खान और उनके परिवार के कहने पर करता है। मोबाइल से मिले व्हाट्सएप चैट्स और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की।
छापेमारी नगर थाना के कठहरी बाग और भगवान बाजार थाना के नई बाजार इलाके में की गई, जहां से गुड्डू खान, उनका बेटा इंतजारुल खान और एक सहयोगी किशन जयसवाल को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना में कांड संख्या 448/25, दिनांक 29.07.2025 को आर्म्स एक्ट की धारा 26/35 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही गुड्डू खान के फरार बड़े बेटे की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा
