छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
08-Feb-2025 04:09 PM
By Dhiraj Kumar Singh
Bihar Crime News: जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के गंडा गांव से एक 55 वर्षीय वृद्ध के गायब होने की सूचना मिली थी। जिसके 4 दिनों बाद उसी व्यक्ति का शव जंगल में एक गड्ढे में बरामद किया गया है। मृतक की पहचान चरकापत्थर थाना क्षेत्र के हीराटांड़ गांव निवासी 55 वर्षीय झगड़ू रविदास के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
वहीं मृतक के पुत्र अजय दास ने बताया कि हमारे पिताजी बीते 3 तारीख को ब्रह्म बाबा के पूजा में शामिल होने गए थे और वही से गायब हो गए। हमलोगों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं इनका अता-पता नहीं चला सका। जिसके बाद चरकापत्थर थाना को इसकी सूचना दी गई। मृतक के पुत्र ने गांव के देबू तुरी और नरेश तुरी पर अपहरण कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। इनका आपस में पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा था।
घटना को लेकर दिए गए आवेदन के आलोक में 6 फरवरी को FIR दर्ज की गई है। वहीं पूरे मामले को लेकर चरकापत्थर थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि 3 तारीख को ही गड्ढे में गिरने से इसकी मौत हुई है शव को बरामद कर लिया गया है कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।
हालांकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं इसलिए हमलोग जांच पड़ताल कर रहे हैं एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जमुई पुलिस कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।