मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण
23-Dec-2025 04:05 PM
By Ranjan Kumar
Bihar Gunda Bank: कैमूर जिले के कुदरा शहर में पुलिस ने सूदखोरी के अवैध धंधे का बड़ा खुलासा करते हुए लक्ष्मण शाह को गिरफ्तार किया है। कैमूर के पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी के लिए लक्ष्मण शाह से डेढ़ लाख रुपये कर्ज के रूप में लिया था, जिसके बदले आरोपी ने उससे ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। पीड़ित द्वारा बीच-बीच में कुछ राशि लौटाने के बावजूद जब वह शेष रकम चुकाने पहुंचा, तो आरोपी ने उस पर 5 लाख 60 हजार रुपये सूद सहित बकाया होने का दबाव बनाया और लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।
परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। शिकायत मिलते ही कुदरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण शाह के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक लाख 70 हजार रुपये नकद, 245 ब्लैंक चेक जिन पर अलग-अलग लोगों के हस्ताक्षर थे, 39 जमीन के कागजात, 65 साइन किए हुए स्टांप पेपर, सूदखोरी से संबंधित तीन डायरी और एक किलो 764 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए।
जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को 1 के बदले चार से पांच गुना तक राशि वसूलता था और भुगतान न कर पाने पर उनकी संपत्ति हड़प लेता था। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही उसकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जांच कर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अन्य पीड़ितों से भी आगे आकर शिकायत करने की अपील की है।