ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, दांतों से...

Bihar Crime News: बिहार में घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, दांतों से पति की जीभ काटकर निगल गई पत्नी

Bihar Crime News: गया जिले के खिजरसराय में पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में पत्नी ने पति की जीभ काटकर निगल ली। गंभीर रूप से घायल पति को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

23-Jul-2025 04:06 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खिजरसराय थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में गुस्से में आकर पत्नी ने पति की जीभ दांतों से काट ली और उसे चबा कर निगल गई।


घटना के बाद पति छोटे दास की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे पहले खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, अस्पताल में भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। 


घटना की सूचना खिजरसराय पुलिस को भी दी गई, लेकिन अब तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे अंधविश्वास से जोड़ रहा है, तो कोई पत्नी के गुस्से को इसकी वजह मान रहा है।


इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खिजरसराय की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मीना राय ने बताया कि बीती रात एक मरीज को लाया गया था जिसकी जीभ कटी हुई थी। घायल ने बताया कि उसकी पत्नी ने ही जीभ काटी है। उसे अत्यधिक खून बह रहा था, इसलिए बेहतर इलाज के लिए उसे मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।