ब्रेकिंग न्यूज़

Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश

Home / crime / Bihar News: बिहार में चोरों का आतंक! बंद घरों से तीन करोड़ के...

Bihar News: बिहार में चोरों का आतंक! बंद घरों से तीन करोड़ के गहने उड़ाए, पुलिस ने शुरू की जांच

Bihar News: बिहार में दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के दौरान जहां लोग अपने परिवार के साथ खुशियां मना रहे थे, वहीं अपराधियों ने इस मौके का फायदा उठाकर कई जिलों में जमकर उत्पात मचाया।

10-Nov-2025 12:24 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के दौरान जहां लोग अपने परिवार के साथ खुशियां मना रहे थे, वहीं अपराधियों ने इस मौके का फायदा उठाकर कई जिलों में जमकर उत्पात मचाया। खासकर मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोरों ने उन घरों को निशाना बनाया जो त्योहारों के दौरान बंद थे, क्योंकि उनके मालिक अपने पैतृक गांव या रिश्तेदारों के घर गए हुए थे। इन बंद घरों का ताला तोड़कर चोरों ने करीब तीन करोड़ रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।


सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं में एक संगठित गिरोह की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। यह आशंका जताई जा रही है कि चोरी किए गए गहनों को मुजफ्फरपुर और उसके आसपास के जिलों के चोर बाजारों के सोनारों द्वारा गलाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है।


एसपी ने शहरी क्षेत्रों के सभी थानेदारों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटरों, संदिग्ध आभूषण व्यवसायियों और चोर गिरोहों पर कड़ी नजर रखें। साथ ही, ऐसे सभी सोनारों और ज्वेलरी दुकानदारों के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले जा रहे हैं, जिन पर संदेह जताया गया है। फुटेज में दिखे संदिग्ध चेहरों की तस्वीरें आसपास के जिलों की पुलिस टीमों के साथ भी साझा की जा रही हैं ताकि अपराधियों की पहचान जल्द से जल्द हो सके।


पुलिस को यह भी संदेह है कि छठ पर्व के दौरान बाहरी जिलों के चोर गिरोह मुजफ्फरपुर और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय हो जाते हैं। यही वजह है कि फुटेज की मदद से उनकी पहचान अन्य जिलों के हिस्ट्रीशीटरों से मिलान की जा रही है। सिटी एसपी ने जेल से हाल ही में छूटे चोरी के आरोपितों की सूची भी मांगी है ताकि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।