बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक
11-Sep-2025 03:27 PM
By RAMESH SHANKAR
Bihar News: बिहार के भ्रष्ट इंजीनियर विनोद राय के समस्तीपुर स्थित आवास पर EOU की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम विनोद राय के घर को चप्पे-चप्पे की तलाशी ले री है। रिहायशी मुहल्ले आदर्श नगर स्थित ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर विनोद कुमार राय के ठिकाने पर आर्थिक अपराध इकाई टीम सुबह से छापेमारी कर रही है।
इस कार्रवाई के तहत पटना से आई टीम इंजीनियर के समस्तीपुर के आदर्श नगर के अलावे हसनपुर स्थित उनके पैतृक गांव खरियाही में भी कार्रवाई की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे आदर्शनगर स्थित आवास घर पर पहुंची, जिसके बाद लगातार टीम के द्वारा पूरे भवन के चप्पे- चप्पे की तलाशी की कार्रवाई की जा रही है।
आर्थिक अपराध इकाई के टीम में कुल आठ सदस्य हैं और उनके सहयोग में समस्तीपुर नगर और मुफ्फसिल थाना की पुलिस भी लगी हुई है। इसमे स्थानीय पुलिस को लेकर के कुल 15 सदस्य इस कार्रवाई में शामिल है। समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत आदर्श नगर स्थित जिस मकान पर आर्थिक अपराधी इकाई के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
यह मकान और जमीन विनोद राय की पहली पत्नी रोमा राय के नाम पर है। बताया गया है कि रोमा राय का निधन बीमारी के वजह से हो चुकी है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मीडियाकर्मियों को छापेमारी से सम्बंधित कोई जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया। उनका बताना है कि समस्तीपुर और हसनपुर में जांच के बाद पटना में ही बिभाग के एडीजी द्वारा मीडिया को जानकारी मुहैया कराया जाएगा।