ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण

Bihar News: बिहार के 11 बालू व 8 भू माफियाओं की संपत्ति होगी जब्त, EOU ने ED को भेजा प्रस्ताव

Bihar News: बिहार में अवैध बालू और जमीन कारोबार पर शिकंजा कसते हुए EOU ने 11 बालू माफिया और 8 भू-माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजा है।

22-Dec-2025 06:53 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में बालू और भू-माफियाओं की अब खैर नहीं है। सरकार की सख्ती के बाद आर्थिक अपराध इकाई एक्शन में आ गई है और जमीन और बालू के अवैध कारोबार से जुड़े माफिया के ऊपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। EOU ने ED को बिहार के 11 बालू व 8 भू माफियाओं की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव भेजा है।


आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि बिहार में बालू माफिया और भू माफिया के विरुद्ध आर्थिक अपराध इकाई ने कार्रवाई तेज कर दी है। विशेष टीम का गठन किया गया है जो इस मामले को देखेगी।


उन्होंने बताया कि अब तक 11 बालू माफिया की सूचना इकट्ठी की गई है और उनके द्वारा अर्जित संपत्ति को चिन्हित किया गया है। 11 बालू माफिया की 15.09 करोड़ की संपत्ति चिन्हित करने के बाद उसे जब्त करने का प्रस्ताव ED को भेजा गया है। ED इसपर जांच करेगी और विधि संवत कार्रवाई करेगी।


वहीं भू माफिया को भी चिन्हित किया गया है। सभी जिलों से सूचना मंगाई गई है। अभी तक 8 भू माफिया को चिन्हित किया गया है, जिनकी संपत्ति लगभग 40 करोड़ है। उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। जिसकी जानकारी भी ED को दी गई है। उनकी चल और अचल संपत्ति की जानकारी भी ED को दी गई है। संपत्ति जब्त करने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है।