ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में साइकिल चोरी के विवाद में खूनी संघर्ष, दो...

Bihar Crime News: बिहार में साइकिल चोरी के विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच जमकर पथराव; पुलिस ने 14 लोगों को दबोचा

Bihar Crime News: कैमूर जिले के अहिनौरा गांव में साइकिल चोरी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर शांति बहाल किया है.

26-Dec-2025 03:26 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Crime News: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिनौरा गांव में साइकिल चोरी के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार को दो समुदायों के बीच उत्पन्न हुए तनाव के बाद जमकर पत्थरबाजी हुई। 


घटना की सूचना मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला और मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव के वशिष्ठ राम की साइकिल चोरी हो गई थी। चोरी का संदेह मकबूल मियां के पुत्र रौशन पर जताया गया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। 


देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से ही दोनों पक्षों के कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को मोहनिया थाना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 


डीएसपी ने स्पष्ट किया कि गांव में अब माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस फरार अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए गांव में सर्च अभियान भी चला रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।